चंद्रयान-3 को लेकर आज ISRO की टीम ने तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर में की पूजा अर्चना

इसरो
इसरो

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) जल्द ही चंद्रयान-3 लॉन्च करने वाला है. सफल लॉन्च की कामना के लिए इसरो वैज्ञानिक की टीम चंद्रयान-3 के छोटे मॉडल को लेकर तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर में पूजा अर्चना अर्चना की. पूजा करने के बाद उन्होंने छोटे मॉडल को दिखाते हुए कहा कि यह चंद्रयान-3 है। इसे कल लॉन्च किया जाएगा. आपको बता दें कि चंद्रयान-3 को कल यानी 14 जुलाई आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई को दोपहर बाद 2:35 बजे लॉन्च किया जाएगा.

इस यान को मंगलवार को सफलतापूर्वक चंद्रमा पर उतारने का पूर्वाभ्यास किया था. बता दें कि इससे पहले मिशनों- चंद्रयान -1 और चंद्रयान-2 को लॉन्च किया जा चूका है, लेकिन यह असफल रहा था.

क्या है चंद्रयान-3

इसरो के अनुसार चंद्रयान-3 मिशन चंद्रयान-2 का ही अगला सीरीज है, जिसे चन्द्रमा की सतह पर उतारना है और परीक्षण करना है. चंद्रयान-3 का मुख्या उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर सफलता पूर्वक लैंड कराना है. इससे पहले चंद्रयान-2 सफलता पूर्वक सतह पर नहीं उतार पाया था, इसलिए चंद्रयान-3 को लॉन्च किया गया है.

ये भी पढें: वाराणसी में टमाटर की लूट को लेकर खुले सरकारी दुकान, जानिए सरकारी कीमत

Advertisement