आज का इतिहास (21 मार्च)

Today's History
Today's History

Today’s History, 20 मार्च (वार्ता): भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

आज का इतिहास – Today’s History

  • 1349- जर्मनी के एरफर्ट शहर में हुए ब्लैक डेथ दंगों में हजारों यहूदियों का कत्ल।
  • 1413- हेनरी पंचम इंग्लैंड के राजा बने।
  • 1768- महान फ्रांसीसी गणितज्ञ जोसेफ फोर्ये का जन्म हुआ। फोर्ये ने धातु की प्लेटों में ऊष्मा प्रवाह और तापमान की गणना के लिए एक सीरीज का प्रयोग किया था। जिसे उनके नाम पर फोर्ये सीरीज कहते हैं
  • 1791- तत्कालीन बंगलौर पर टीपू सुल्तान को पराजित कर अंग्रेजों की सेना ने कब्जा किया।
  • 1804- नेपोलियन ने फ्रांस की नागरिक संहिता को अपनाया।
  • 1836- कोलकाता में पहले सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत, अब इसका नाम नेशनल लाइब्रेरी है।
  • 1844- बहाई कैलेंडर की शुरुआत की गई।
  • 1836- कलकत्ता पब्लिक लाइब्रेरी की शुरुआत हुई। ये दक्षिण एशिया की पहली मॉडर्न पब्लिक लाइब्रेरी थी।
  • 1857- जापान की राजधानी टोक्यो में आए विध्वंसक भूकंप में करीब एक लाख सात हजार लोगों की मौत हो गई।
  • 1858- प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय सैनिकों ने 1858 में लखनऊ में आत्मसमर्पण किया।
  • 1887- मुंबई में 1887 में प्रार्थना समाज की स्थापना।
  • 1906- थाई सिल्क उद्योग को बचाने वाले अमेरिकी कारोबारी जिम थॉमसन का जन्म।
  • 1907- अमेरिका ने होंडुरास पर हमला किया।
  • 1916- शहनाई वादक बिस्मिल्ला खान का जन्म हुआ। 2001 में उन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। भारत रत्न से सम्मानित होने वाले वो तीसरे संगीतकार थे।
  • 1919- बेला कुन् द्वारा हंगेरियन सोवियत रिपब्लिक की स्थापना।
  • 1935- फारसी भाषा वाले देश फारस का नाम आज ही के दिन बदल कर ईरान किया गया। नाम बदलने का प्रस्ताव जर्मनी में ईरान के राजदूत की तरफ से आया था।
  • 1943- हिटलर पर जानलेवा हमला विफल।
  • 1954 – पहली बार फिल्मफेयर अवॉर्ड दिए गए। पहली बार सिर्फ 5 कैटेगरी में अवॉर्ड दिए गए। दो बीघा जमीन को बेस्ट फिल्म, इस फिल्म के डायरेक्टर बिमल रॉय को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला था। बैजू बावरा की एक्ट्रेस मीना कुमारी बेस्ट एक्ट्रेस, इसी फिल्म के गाने ‘तू गंगा की मौज मैं जमुना की धारा…’ के लिए नौशाद को बेस्ट म्यूजिक का अवॉर्ड मिला था। दिलीप कुमार को दाग फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था।
  • 1957- भारतीय कैलेंडर सामने आया।
  • 1958- सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
  • 1960- दक्षिण अफ्रीका के शहर शार्पविल में गोरी पुलिस ने रंगभेद के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे काले लोगों के एक समूह पर गोलियां बरसाई। इस गोलीबारी में 69 लोगों की जान गई।
  • 1961- देश की दूसरी सबसे बड़ी समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्‍यूज़ ऑफ इंडिया की स्थापना ।
  • 1963- दुनिया की सबसे खतरनाक जेलों में शामिल अलकतरा जेल बंद कर दी गई। ये जेल सैन फ्रांसिस्को खाड़ी के अलकतरा आईलैंड पर बनी थी।
  • 1971- भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने अपना पहला टेस्ट शतक बनाया।
  • 1977- भारत में 21 महीने से चल रहा आपातकाल खत्म हुआ था।
  • 1975- इथोपिया में तीन हजार साल बाद राजतंत्र समाप्त।
  • 1978- बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का जन्म।
  • 1980 – अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने ऐलान किया कि उनका देश 1980 के मॉस्को ओलिंपिक का बॉयकॉट करेगा। अमेरिका ने ये बॉयकॉट सोवियत संघ के अफगानिस्तान पर हमले के विरोध में किया। अमेरिका के समर्थन में पाकिस्तान, बांग्लादेश, अर्जेंटीना और जापान जैसे 65 और देशों ने इन खेलों में हिस्सा नहीं लिया था।
  • 1990- दक्षिण अफ्रीका से आजाद होकर नामीबिया एक स्वतंत्र देश बना। 106 साल तक नामीबिया पर जर्मन और दक्षिण अफ्रीकी शासन रहा।
  • 2000- ताइवान की संसद ने चीन के साथ सीधे तौर पर व्यापार और परिवहन पर पिछले 50 सालों से चले आ रहे प्रतिबंध को समाप्त किया।
  • 2000- गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 2003- प्रसिद्ध उपन्यासकार शिवानी का निधन।
  • 2006- ट्विटर पर पहला ट्वीट हुआ। इसे ट्विटर के को-फाउंडर जैक डॉर्से ने किया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘just setting up my twttr’ यानी ‘बस अपने ट्विटर की स्थापना कर रहा हूं’।
  • 2006- चीन और रूस ने रक्षा व ऊर्जा के क्षेत्र में तीन बड़े समझौते किए।
  • 2008 – वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह के चंद्रमा टाइटन पर महासागर होने के नये साक्ष्य प्राप्त किये।
  • 2011- त्रिपोली में आतंकवादी नेता मुअम्मर गद्दाफी के परिसर को लीबिया में अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की तीसरी रात के दौरान अधिक बमबारी के साथ लक्षित किया गया।
  • 2011- बोस्टन, मैसाचुसेट्स में ब्रिघम और महिलाओं के अस्पताल में सर्जन ने पहले पूर्ण चेहरे का सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण।
  • 2012- ब्रेटन के चांसलर ऑफ द एनचार्ज जॉर्ज ओसबोर्न ने 2012 के बजट में ब्रेटियन का खुलासा किया जो नागरिकों द्वारा भुगतान किए गए आयकर की शीर्ष दर में कटौती करता है। यह आम ब्रिटिश लोगों के लिए महान उपहार था।
  • 2013- ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री जूलिया गिलार्ड ने औपचारिक रूप से उन लोगों से माफी मांगी जो 1950 से 1970 के दशक के दौरान जबरन गोद लेने से प्रभावित थे।
  • 2014- अमेरिका के अभिनेता जेम्स रीभोर्न का निधन।

ये भी पढ़ें: इन 5 घरेलू नुस्खों से एसिडिटी को कहें बाय-बाय