शिंदे कैबिनेट का बड़ा फैसला, वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदल कर वीर सावरकर सेतु रखने का फैसला

वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का बदल कर रखा वीर सावरकर सेतु
वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का बदल कर रखा वीर सावरकर सेतु

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने बड़ा फैसला लिया है । महाराष्ट्र सरकार द्वारा वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम “वीर सावरकर सेतु” रखने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का नाम भी “अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति सेतु” रखा जाएगा।

इसका फैसला महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में संपन्न राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया है। यह प्रस्ताव पहले ही मई 2023 में शिंदे द्वारा किया गया था।

वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का निर्माण चल रहा है और इसकी लंबाई 17.17 किलोमीटर है। यह सी लिंक अंधेरी को बांद्रा-वर्ली सी लिंक से जोड़ेगा और मुंबई के ट्राफिक को कम करेगा। वीर सावरकर सेतु पर्यावरण संरक्षण और शहरी विकास को ध्यान में रखते हुए निर्मित किया जा रहा है। इसका निर्माण दिसंबर 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके साथ ही, अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति सेतु (एमटीएचएल) नवी मुंबई को मुंबई से जोड़ेगा और जुई तक पहुंचेगा।

इससे मुंबई के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों के बीच संचार और यातायात को सुविधाजनक बनाया जाएगा। दोनों सेतुओं का नामकरण उन नेताओं की याद में किया जाने की पहल है, जिन्होंने देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ये भी पढ़ें Big News: अमेरिकी H-1B वीजा धारकों को बड़ी राहत, धारकों को देश में आकर काम करने की अनुमति