अलास्का के आसपास अरबों केकड़े हुए गायब, जानिये क्या है वजह

अलास्का के आसपास अरबों केकड़े हुए गायब, जानिये क्या है वजह
अलास्का के आसपास अरबों केकड़े हुए गायब, जानिये क्या है वजह

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खबर यह है कि हाल के वर्षों में अलास्का के आसपास के समुद्र से अरबों बर्फीले केकड़े गायब हो गए हैं।
इसके साथ ही समुद्र से अचानक केकड़े गायब होने पर वैज्ञानिकों का कहना है कि समुद्र के गर्म तापमान के कारण संभवतः उनकी मौत हो गई है।
इसके साथ ही यह रिपोर्ट तब सामने आई है जब हाल ही में मछली और खेल विभाग ने कहा था कि बेरिंग सागर के ठंडे पानी से भारी संख्या में केकड़े गायब हो रहे हैं।
क्योंकि पिछले दो साल से मौसम की वजह समुद्र में तापमान काफी बढ़ा है और लगातार बर्फ पिघल रहे हैं।

एनओएए में अध्ययन के प्रमुख लेखक और मत्स्य जीवविज्ञानी कोडी स्ज़ुवाल्स्की ने कहा, ‘नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन के वैज्ञानिकों द्वारा गुरुवार को प्रकाशित अध्ययन में पूर्वी बेरिंग सागर में हाल की समुद्री गर्मी और 2021 के सर्वेक्षणों में दिखने लगे बर्फीले केकड़ों के अचानक गायब होने के बीच एक महत्वपूर्ण संबंध पाया गया।
जब मुझे पहली बार सर्वे से 2021 का डेटा मिला, तो मेरा दिमाग चकरा गया। हर कोई उम्मीद और प्रार्थना कर रहा था कि इस सर्वे का रिपोर्ट गलत साबित हो जाए। जिससे अगले साल समुद्र में बड़ी संख्या में केकड़े देखने को मिले।’
इसके साथ ही स्ज़ुवाल्स्की ने सीएनएन को बताया, ‘अलास्का में 2022 में पहली बार अमेरिकी बर्फ केकड़ा मत्स्य पालन बंद किया गया।’ विशेषज्ञों ने सीएनएन को बताया, ‘समुद्र में बर्फीले केकड़ों की जनसंख्या में गिरावट के लिए अत्यधिक मछली पकड़ने वालों को जिम्मेदार ठहराया है, लेकिन “अत्यधिक मछली पकड़ना” एक तकनीकी परिभाषा है जो संरक्षण उपायों को परिभाषित करती है – यह वास्तव में गिरावट की व्याख्या नहीं करता है।
इसके साथ ही अलास्का के आसपास के समुद्रों से 2020 से बर्फीले केकड़े गायब हो रहे हैं। इसके लिए वैज्ञानिकों ने अध्ययन किया। इसके लिए वैज्ञानिकों ने अध्ययन को दो श्रेणियों में बांटा – बर्फ के केकड़े या तो कहीं चले गए या फिर समुद्र में तापमान की वजह से मर गए।