चिराग पासवान को RJD का ऑफर! LJPR के साथ चुनाव लड़ने के सवाल पर क्या बोले तेजस्वी यादव

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान के साथ चुनाव लड़ने के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने इसका बड़ा संकेत दिया।

यादव ने क्या कुछ कहा

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा है कि आगामी चुनाव में बिहार से चौंकाने वाले नतीजे आएंगे उन्होंने दावा किया कि एनडीए के पहले महागठबंधन अपनी सीटों का बंटवारा कर लेगा। तेजस्वी यादव मंगलवार को पटना में प्रेस प्रतिनिधियों से बात कर रहे थे।

तेजस्वी ने अपनी जन विश्वास यात्रा इसके बाद गांधी मैदान में हुई जन विश्वास रैली की सफलता के लिए बिहार की जनता सहयोगी दलों के नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया उन्होंने दावा किया की बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव में चौंकाने वाले नतीजे सामने आएंगे।