बस एक सीट देंगे’, दिल्ली में AAP ने कांग्रेस के सामने क्यों रखी ये शर्त

बस एक सीट देंगे’, दिल्ली में AAP ने कांग्रेस के सामने क्यों रखी ये शर्त

आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक संपन्न हुई है।बैठक के बाद आप से राज्यसभा सदस्य व पार्टी के संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने प्रेसवार्ता की।

प ने कहा कि आप की राजनीतिक मामलों की समिति में आज मुख्यरूप से लोकसभा चुनाव और इस चुनाव को लेकर कांग्रेस के साथ गठबंधन पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि देश हित में हम भाजपा को हराने के लिए आईएनडीआईए गठबंधन के साथ आए हैं।

गठबंधन का मकसद देश हित में है, इसलिए आप गठबंधन का हिस्सा रहेगी। आम आदमी पार्टी पूरी तरह से गठबंधन के साथ है। मगर चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से देरी की जा रही है।

दो बार कांग्रेस के साथ बैठक हुई है, बैठक अच्छे माहाैल में हुई है, मगर कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। उसके बाद अगली बैठक नहीं हुई है। हम बैठक का इंतजार करते रहे हैं।

हमें बताया गया कि कांग्रेस की यात्रा चल रही है इसलिए देरी हो रही है, मगर कांग्रेस के नेता यह भी नहीं बता पा रहे हैं कि बैठक कब होगी। ऐसे में प्रश्न उठता है कि कैसे चुनाव जीता जाएगा।