राजस्थान से राज्यसभा जाएंगी सोनिया गांधी, थोड़ी देर में करेंगी नामांकन; राहुल-प्रियंका भी साथ

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधई आज राज्यसभा चुनावों के लिए राजस्थान नामांकन पत्र दाखिल करने वाली हैं। वो जयपुर पहुंच चुकी हैं। राज्यसभा की 56 सीटों के लिए हो रहे द्विवार्षिक चुनाव में कांग्रेस को 10 सीटें मिलनी हैं, इसमें से तीन कर्नाटक, दो तेलंगाना और महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश व मध्य प्रदेश से एक-एक सीट मिलनी है।

  • कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के जयपुर से राज्यसभा नामांकन दाखिल करने पर राजस्थान के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का कहना है, “वह किसी भी राज्य में जा सकती थीं और राज्यसभा सदस्य बन सकती थीं, लेकिन अगर उन्होंने राजस्थान को चुना है, यह खबर दुनिया भर में जाएगी जिसे सोनिया गांधी ने राजस्थान को चुना है। राजस्थान की चर्चा पूरे देश और दुनिया में होगी। आप कल्पना कर सकते हैं कि हम सभी कितने गौरवान्वित हैं। एनडीए सरकार भी अब सतर्क होगी।”
  • सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी और उनकी बेटी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद हैं।