मुंबई में आज होगी BJP विधायकों की बड़ी बैठक

मुंबई में आज होगी BJP विधायकों की बड़ी बैठक
मुंबई में आज होगी BJP विधायकों की बड़ी बैठक

महाराष्ट्र सरकार में हुए बदलाव के बीच सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक दल की बैठक आज राजधानी मुंबई में होगी। इस बैठक में सभी विधायकों और विधान परिषदों की भागीदारी की संभावना है। ऐसा माना जा रहा है कि बैठक में जल्द ही महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।

इसके बाद मानसून सत्र का आयोजन होना है, जिसके संबंध में पार्टी की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इससे पहले महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि दिन पर दिन सरकार मजबूत होती जा रही है. हमारे विधायकों की संख्या 200 से भी ऊपर हो चुकी है. हमें केंद्र सरकार से पूरा समर्थन है. डबल इंजन की सरकार मजबूती से काम कर रही है, इसलिए विपक्षी के पेट में दर्द हो रहा है.

ये भी पढें: भारत लगातार कुशल और दक्ष हो रहा है: प्रधान