BJP JOINED- पंंजाब के अनेक नेता भाजपा में शामिल

BJP JOINED
पंंजाब के अनेक नेता भाजपा में शामिल
BJP JOINED,07 मार्च (वार्ता)- पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न नेताओं ने अपने दलों को अलविदा कहते हुए मंगलवार को यहां भाजपा का दामन थाम लिया। इस अवसर पर शर्मा ने इन सभी का स्वागत करते हुए इन्हें पार्टी सिरोपा भेंट कर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल कराया। उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को पूरा मान सम्मान प्रदान करने का भी आश्वासन दिया।

BJP JOINED- पंंजाब के अनेक नेता भाजपा में शामिल

इस मौके पर प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता भी मौजूद थे। गुप्ता ने बताया कि भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में लुधियाना के पूर्व पार्षद गुरदीप सिंह नीतू के अलावा संदीप कुमार भगत, अमरजीत सिंह बिट्टू, अजीत सिंह कपूर, ब्लॉक कमेटी सदस्य जगदेव सिंह लहल शामिल हैं। इन नेताओं ने कहा कि वे सभी केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं और पार्टी के लिये अथक मेहनत करेंगे।