कोविड-19: महाराष्ट्र में 711 नए मामले और चार मौतें

Covid-19
Covid-19

Covid-19, मुंबई, 05 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 711 नए मामले दर्ज किए गए और इस दौरान इस वायरस से संक्रमित चार और लोगों की मौत हो गयी। इन 711 मामलों में से 281 मुंबई से सामने आए है।

Covid-19

राज्य के स्वास्थ्य बुलेटिन के आंकड़ों के अनुसार इन नए मामलों को मिलाकर राज्य में कुल 3,792 सक्रिय मामले हो गये हैं। मुंबई में कुल 1,162 सक्रिय मामले हैं, इसके बाद पुणे में 781 मामले, ठाणे में 670 और नागपुर में 127 मामले हैं।
महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड से जुड़ी कुल चार मौतें हुईं, वर्तमान में मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत है। राज्य में रिकवरी दर 98.13 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 447 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।
इस बीच स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने राज्य में कोविड संक्रमित रोगियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए संदिग्ध रोगियों और लक्षण दिखने वालों से मास्क का उपयोग करने का आग्रह किया है।
सावंत ने कहा कि राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 13 और 14 अप्रैल को कोविड से संबंधित मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना के सर्वे और जांच का काम चल रहा है, लिहाजा नागरिकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है

यह भी पढ़ें : देश में कोरोना संक्रमण से 11 मरीजों की मौत