अंडमान और निकोबार द्वीप में महसूस हुए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.3 दर्ज

भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज भूकंप के झटके महसूस हुए है। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 नापी गई है, और इसका केंद्र लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भूकंपीय गतिविधियों के लिए जाने जाते हैं, और यहां पर इस तरह की घटनाएं समय-समय पर होती रहती हैं। 2004 में भी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को हिंद महासागर में हुए भूकंप और सुनामी के प्रभाव से गुजरना पड़ा था। उस घटना में बड़ा विनाश हुआ था और बहुत से लोगों की जानें गईं थी।

ये भी पढें: उधमपुर में तेंदुआ 4 साल की बच्ची को घर से उठा ले गया, घर से किमी दूर मिली लाश