अफगानिस्तान में आया बाढ़, 26 लोगों की मौत, 40 लापता

अफगानिस्तान में आया बाढ़
अफगानिस्तान में आया बाढ़

दुनिया के कई हिस्सों में बाढ़ की तबाही मची हुई है। इसी बीच अफगानिस्तान भी इस विनाशकारी प्राकृतिक आपदा से अछूता नहीं रहा है। यहां मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ के कारण 26 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 40 से अधिक लोग लापता हो गए हैं। एक अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। राज्य आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रवक्ता शफीउल्लाह रहीमी ने बताया है कि बाढ़ के कारण लापता हुए लोगों की तलाश की जा रही है। बचाव और राहत के लिए सरकारी टीमें काम कर रही हैं। भारी बारिश के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कतें आ रही है.

लगभग 40 लोग लापता

सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कल कहा कि “काबुल के पश्चिम में मैदान वार्डक प्रांत के जलरेज जिले में शनिवार देर रात बारिश कारण अचानक बाढ़ आ गई इसके बाद करीब 40 लोग लापता हो गए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान करने का आदेश दिया गया है।”

बाढ़ से आर्थिक नुकसान

प्रांतीय गवर्नर के कार्यालय ने बताया कि बाढ़ के कारण सैकड़ों घर नष्ट हो गए है। इस बाढ़ के लोग ढह गए घरों के मलबे के नीचे भी हो सकते हैं। बाढ़ के कारण किसानों की सैकड़ों हेक्टेयर फसलें भी बर्बाद हो गई है, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। इस अधिकारीयों द्वारा जारी बयान में आपदा के खतरे को देखते हुए राजधानी काबुल और मध्य बामियान प्रांत के बीच राजमार्ग भी बंद कर दिया गया है।

बारिश की संभावना

अफगानिस्तान के मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले दिनों में भारी बारिश की संभावना है, जिससे हालात और खराब हो सकते हैं। पिछले महीने अफगानिस्तान के तखर, कुनार, काबुल, मैदान वारदाक, परवान जैसे कई प्रांतों में लगभग 25 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

ये भी पढें: मॉस्को में एक और ब्लास्ट, दो धमाके हुए