गहलोत की होली पर शुभकामनाएं

Gehlot's Holi
Gehlot's Holi

Gehlot’s Holi, जयपुर 06 मार्च (वार्ता) : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने होली के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर गहलोत ने कहा कि यह त्यौहार जीवन में हर्ष एवं उल्लास का प्रतीक है। होली के विविध रंग अनेकता में एकता की हमारी संस्कृति के परिचायक हैं एवं इसे और मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। रंगों, खुशियों से लबरेज यह पर्व हमें आपसी भाईचारे व सौहार्द को बढ़ाने की सीख देता है।

Gehlot’s Holi

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे समरसता, सद्भाव और भाईचारे के साथ आगे बढ़ते हुए प्रदेश की उन्नति में भागीदार बनें। सामाजिक बुराईयों, विषमताओं, कुरीतियों और नकारात्मकता का दहन कर नई सोच, आचरण और उमंग के साथ होली का स्वागत करें

यह भी पढ़ें : शर्मा ने अजमेर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण