शिवराज ने की गोवर्धन परिक्रमा

Govardhan Parikrama
Govardhan Parikrama

Govardhan Parikrama, भोपाल, 11 मार्च (वार्ता) : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तरप्रदेश के मथुरा स्थित गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की। चौहान ने कल रात ये परिक्रमा पूरी की। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान भी उपस्थित थीं।

Govardhan Parikrama

इस संबंध में उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि उन्होंने ब्रजभूमि मथुरा में गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर लोक मंगल की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने कामना की कि भक्त वात्सल्य भगवान की कृपा सदा सब पर बनी रहे

यह भी पढ़ें : भोपाल में बड़े तालाब के एक सिरे से केबल कार चल कर एयरपोर्ट पर उतार दे : शिवराज