आई फ्लू से हैं परेशान तो आसान घरेलू उपायों से आँखों को मिलेगी राहत

आई फ्लू
आई फ्लू

मानसून के मौसम में विभिन्न संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। विशेष रूप से इस मौसम में ह्यूमिडिटी की वजह से त्वचा, पेट, और आंखों से संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं। मानसून से जुड़ी बीमारी आई फ्लू या कंजंक्टिवाइटिस देश के अधिकतर हिस्सों में बढ़ती जा रही है । इसे पिंक आई इन्फेक्शन के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय अपना सकते हैं।

  1. गुलाब जल: गुलाब जल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो आई फ्लू संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। आप इसे अपनी आंखों पर लगा सकते हैं, जिससे आंखों को सूजन और दर्द से राहत मिलेगी।
  2. आलू: आलू में ठंडक होती है और यह आंखों की जलन को कम करता है। आप रात को सोने से पहले आलू के टुकड़ों को अपनी आंखों पर रखकर उन्हें शांत कर सकते हैं।
  3. तुलसी: तुलसी के पत्तों का पानी मच्छरों और संक्रमण से बचाने में मदद कर सकता है। आप रात भर तुलसी के पत्तों को पानी में भिगोकर उनसे अपनी आंखें धो सकते हैं।
  4. हल्दी: हल्दी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। इसका आंखों की संक्रमण से रोकने में मदद मिल सकता है। आप गर्म पानी में हल्दी मिलाकर रुई भिगोकर उसे अपनी आंखों पर रख सकते हैं।
  5. ग्रीन टी बैग्स: ग्रीन टी बैग्स आंखों की सूजन और दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं। आप ग्रीन टी के बैग्स को गर्म पानी में डालकर थोड़ी देर के लिए उन्हें अपनी आंखों पर रख सकते हैं।

यह सभी उपाय आंखों से संबंधित बीमारियों में आराम पहुंचाने में मदद कर सकते हैं, लेकिन अगर समस्या बिगड़ रही है या लंबे समय से चल रही है, तो विशेषज्ञ की सलाह लेना भी उचित होगा।

ये भी पढ़ें प्लैंक करने से हाई ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल, शरीर रहेगा फिट और तंदुरुस्त, नए शोध में चौंकाने वाले खुलासे