इसरो ने जापान को चंद्र मिशन ‘SLIM’ के लिए दी बधाई

इसरो ने जापान को चंद्र मिशन 'SLIM' के लिए दी बधाई
इसरो ने जापान को चंद्र मिशन 'SLIM' के लिए दी बधाई

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने जापान की स्पेस एजेंसी, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी को उनके चंद्र मिशन के सफल लॉन्चिंग पर हार्दिक बधाई दी है। इसरो ने अपने आधिकारिक ट्वीट के जरिए कहा कि “चंद्रमा पर जापान के मिशन की सफल लॉन्चिंग पर हार्दिक बधाई। यह वैश्विक अंतरिक्ष समुदाय के लिए गर्व का पल है। हमारी ओर से पूरी स्पेस कम्यूनिटी को बधाई हैं।”

जापान ने इस महत्वपूर्ण मिशन के सफल लॉन्चिंग के बाद आधिकारिक घोषणा की है कि उन्होंने “एक्स-रे इमेजिंग और स्पेक्ट्रोस्कोपी मिशन (एक्सआरआईएसएम), और स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून (एसएलआईएम)” को 7 सितंबर 2023 की सुबह 8:42:11 पर व्हीकल नंबर 47 (एच-आईआईए एफ47) से तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य चंद्रमा के वैज्ञानिक और ग्रहणीय अद्ययन को बढ़ावा देना है, जिससे अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान में एक नई मील का पत्थर प्रस्तुत होगा।

ये भी पढें: झारखंड सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आरक्षित पदों में बदलाव का फैसला लिया