कमलनाथ और जेपी अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन

Kamal Nath and JP Aggarwal
Kamal Nath and JP Aggarwal

Kamal Nath and JP Aggarwal, भोपाल, 13 मार्च (वार्ता) : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में आज ‘राजभवन घेराव’ के तहत यहां कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी दोपहर यहां जवाहर चौक में एकत्रित हुए। इसके बाद  कमलनाथ और अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राजभवन घेराव के लिए निकले।

Kamal Nath and JP Aggarwal

रोशनपुरा चौराहे से पहले ही पुलिस द्वारा कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को रोक दिया गया। इस बीच पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गयी और पुलिस ने उन्हें खदड़ने ‘वाॅटर कैनन’ का इस्तेमाल किया। इस दौरान विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सहित कई कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तारियां भी दी। कांग्रेस का यह प्रदर्शन उद्योगपति अडानी और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित किया गया है, जिसमें प्रदेश भर से हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए हैं

यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश विधानसभा में बीबीसी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित