भाजपा की कर्जमाफी की घोषणा का क्या हुआ : कमलनाथ

Kamal Nath
Kamal Nath

Kamal Nath, भोपाल, 06 मार्च (वार्ता) : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए आज कहा कि पार्टी ने अपने 2008 के घोषणापत्र में किसानों का 50 हजार रुपए तक का कर्ज माफ़ करने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक एक भी किसान का कर्ज माफ नहीं किया।

Kamal Nath

कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि भाजपा ने 2008 के घोषणापत्र में 50 हजार रुपए तक का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी, इस घोषणा को 15 वर्ष बीत गये, लेकिन आज तक किसानों का कर्ज माफ़ नहीं किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने किसान कर्ज माफ़ी की, उसे भी भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। कमलनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार अन्नदाता किसान का अधिकार क्यों छीन रही है

यह भी पढ़ें : तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने पिता और पुत्र को मारी टक्कर, दोनों की मौत