इंफाल में प्रदर्शनकारी महिला और पुलिस के बीच झड़प, आगजनी की कोशिश

इंफाल में प्रदर्शनकारी महिला और पुलिस के बीच झड़प
इंफाल में प्रदर्शनकारी महिला और पुलिस के बीच झड़प

मणिपुर की हालत दिन पर दिन बदतर होती जा रही है। इम्फाल के गारी इलाके में महिलाएं प्रदर्शन कर रही है। ये प्रदर्शन मणिपुर में हुई 4 मई को हुई घटना को लेकर किया जा रहा है। महिलाएं दो महिला को नग्न कर उसके साथ दरिंदगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा मिलने की मांग कर रही है।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने टायर जलाकर आगजनी की कोशिश की, जिसके बाद प्रशासन ने हालात को संभाल लिया। लेकिन इसी बीच जानकारी मिली की प्रदर्शनकारी महिला और पुलिस के बीच झड़प भी हुई है। हालांकि मामला अभी शांत है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया है। कल एक भीड़ भी सड़को पर उतर गई थी। और इतना ही नहीं बल्कि गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर को फूंक दिया था। आपको बता दें की 4 मई को हुई घटना के मामले को लेकर अब तक 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

ये भी पढें: उत्तरकाशी में मलबा गिरने से यमुनोत्री और बद्रीनाथ हाईवे बंद, गंगनानी में भारी तबाही