पंजाब मंत्री बलकार सिंह का बयान, औद्योगिक हब बनेगा पंजाब

नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे सीएम मान
नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे सीएम मान

पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने बताया है कि पंजाब को औद्योगिक हब बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार प्रयास कर रहे हैं। वह दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी और हरदीप पुरी के साथ बैठकें कर रहे हैं, जिससे की अच्छे नतीजे मिल सकें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की पूरी कोशिश है कि पंजाब में सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी में सुधार किया जाए और इस बारे में वह केंद्रीय सरकार के साथ चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने उद्यमियों को राहत देने के लिए हरे रंग के स्टाम्प पेपर शुरू किए हैं ताकि राज्य में अधिक से अधिक पूंजी निवेश हो सके।

बलकार सिंह ने कहा है कि पंजाब में विकास कार्यों में मुख्यमंत्री भगवंत मान की देख-रेख में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री पंजाब का सर्वपक्षीय विकास चाहते हैं और उनका लक्ष्य है कि वह शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति को तेज करें। उन्होंने कहा है कि पानी की जमावट की समस्या पूर्व सरकारों की देन है और उनकी सरकार इस समस्या का गंभीरता से अध्ययन कर रही है और इसे निवारण करने के लिए कदम उठाएगी।

उन्होंने बताया है कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में जालंधर को विकास कार्यों के लिए ग्रांटें रिलीज की हैं और इन धनों का उपयोग करके शहर की स्थिति को सुधारा जाएगा।

इसके अलावा, स्थानीय निकाय मंत्री ने यह भी कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहरों के विकास के लिए तेजी से कदम उठाने का आदेश दिया है और आने वाले दिनों में उनकी देख-रेख में काम तेज होगा।

ये भी पढ़ें हैदाराबाद में आदिपुरुष फिल्म देर से स्क्रीनिंग होने पर फैंस ने की तोड़फोड़