WHEATHER TODAY: पंजाब में बढ़ने लगी तपिश, 10 डिगरी तक चढ़ा तापमान

10 डिगरी तक चढ़ा तापमान
10 डिगरी तक चढ़ा तापमान

मौसम समाचार: हरियाणा और पंजाब में बारिश के बाद अब पिछले दो दिनों से मौसम में गर्माहट आ रही है। कई क्षेत्रों में तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। तापमान अब 25 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चला गया है। इन 9 दिनों के दौरान चंडीगढ़ का तापमान अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।

पंजाब में मौसम शुष्क

पंजाब में मौसम शुष्क हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 6 जून तक मौसम साफ रहने की संभावना है। तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को पंजाब का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। कई जिलों में पारा 7 डिग्री तक कम रिकॉर्ड हुआ है। न्यूनतम पारा 18 से 22 डिग्री तक पहुंच गया है जिससे रातें ठंडी हैं।

6 जून से पंजाब में साफ मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में 3 दिन तक पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर होगा। इसलिए, 6 जून तक मौसम साफ रहेगा और 7 जून को एक पश्चिमी विक्षोभ फिर से दस्तक देगा। इसके चलते 7 जून को पंजाब में बारिश की संभावना है। मौसम साफ रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी होगी जो 6 जून तक जारी रहेगी।

हरियाणा-पंजाब में वर्तमान तापमान:
  • चंडीगढ़: 23.6 डिग्री सेल्सियस
  • अमृतसर: 24.2 डिग्री सेल्सियस
  • पटियाला: 24.4 डिग्री सेल्सियस
  • लुधियाना: 32.2 डिग्री सेल्सियस
  • अंबाला: 25.2 डिग्री सेल्सियस
  • हिसार: 25 डिग्री सेल्सियस
  • करनाल: 27.6 डिग्री सेल्सियस

ये भी पढ़ें पंजाब यूनिवर्सिटी मुद्दे पर आमने सामने पंजाब-हरियाणा सीएम, बैठक में नहीं बनी बात