आज का इतिहास (30 मार्च)

Today's History
Today's History

Today’s History, वार्ता: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

आज का इतिहास – Today’s History

1822-फ्लोरिडा अमेरिकी गणराज्य में शामिल हुआ।
1842-बेहोशी की दवा के रूप में ईथर का पहली बार इस्तेमाल हुआ।
1856-क्रिमिया नामक लड़ाई पेरिस समझौते के साथ समाप्त हुई।
1858-हैमेन एल. लिपमेन ने इरेजर के साथ जुड़ी पेंसिल का पहला पेटेंट रजिस्टर किया।
1867-अमेरिका ने रूस से अलास्का को खरीदा।
1908-भारतीय अभिनेत्री देविका रानी का जन्म।
1919-महात्मा गांधी ने रॉलेक्ट एक्ट के विरोध की घोषणा की।
1945-सोवियत संघ ने आस्ट्रिया पर आक्रमण किया।
1949-राजस्थान राज्य की स्थापना आज ही के दिन हुई और जयपुर को उसकी राजधानी बनाया गया।
1950-मर्रे हिल ने फोटो ट्रांजिस्टर का अविष्कार किया।
1963-फ्रांस ने अल्जीरिया के इकर क्षेत्र में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1977-स्वामी अग्निवेश ने अपनी भारतीय आर्यसभा पार्टी का जनता पार्टी में विलय कर दिया।
1982-नासा के अंतरिक्ष यान कोलंबिया ने एसटीएस-3 मिशन पूरा कर पृथ्वी पर वापसी की।
1992-सत्यजित रे को मानद ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2002-प्रसिद्ध संगीतकार आनंद बख्शी का आज ही के दिन निधन हुआ।
2003-पाकिस्तान के कहुटा परमाणु संयंत्र पर दो वर्षों के लिए प्रतिबंध लगा।
2006-आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार मनोहर श्याम जोशी का निधन।
2017-दिल्ली के मशहूर और पुराने सिनेमा धरों में से एक 1932 से चल रहे रीगल सिनेमा हॉल को बन्द कर दिया गया

ये भी पढ़ें: किचन की इन चीजों से घर से मच्छरों को करें दूर, हार्ड केमिकल से बचें, देशी उपाय अपनाएं