शिवराज ने दी ‘जलयोद्धाओं’ को बधाई

'Water warriors'
'Water warriors'

‘Water warriors’, भोपाल, 06 मार्च (वार्ता) : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में जल क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित महिलाओं को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा मध्यप्रदेश की जलयोद्धाओं अनीता चौधरी, गंगा राजपूत और सरपंच नीतू परिहार को जल संरक्षण में विशिष्ट योगदान के लिए स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान-2023 से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि वे इसके लिए उन्हें बधाई देते हैं।

‘Water warriors’

इसके साथ ही चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुरहानपुर जिले के खड़की गांव की स्व-सहायता समूह की बहनों द्वारा हर घर नल से पेयजल सुनिश्चित करने के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का यह प्रयास पूरे देश के लिए मिसाल है। इसके लिए उन्होंने इस समूह की मंजू और उनकी टीम को बधाई दी

यह भी पढ़ें : तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने पिता और पुत्र को मारी टक्कर, दोनों की मौत