हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री होंगे नायब सिंह सैनी, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर; शाम पांच बजे लेंगे शपथ

हरियाणा में भाजपा ने नेतृत्व परिवर्तन कर दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक में कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी को नया नेता चुना गया है।

केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा विधायक दल की बैठक में पहुंचे अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ सहित प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब के समक्ष नायब सैनी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। नायब सैनी सायं पांच बजे नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। सीएम मनोहर लाल ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनको बधाई भी दी है।