लुधियाना में एक दर्दनाक हादसा, सरकारी स्कूल के लिंटर गिरने से 4 लोग दबे एक की मौत

लुधियाना में एक दर्दनाक हादसा
लुधियाना में एक दर्दनाक हादसा

पंजाब के लुधियाना जिले में आज दर्दनाक हादसा हो गया है। इस घटना के अनुसार, एक सरकारी स्कूल के लिंटर  अचानक गिरने से चार टीचर दब गए हैं। सूचना के अनुसार, इस हादसे में एक महिला टीचर की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी हैं।

घटना पंजाब के लुधियाना जिले के बद्दोवाल क्षेत्र में हुआ है, जहां वर्ष 1960 में बनी एक सरकारी स्कूल स्थित है। हादसे के समय स्कूल में दोपहर का वक्त था और सभी शिक्षक अपने लंच के लिए कमरे में थे। तभी एक कमरे के लिंटर में गिरावट हो गई और चार टीचर दब गए।

मौके पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची और राहत कार्य चला रही है। शिक्षकों को मलबे से बाहर निकालने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। जानकारी के अनुसार एक महिला शिक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य शिक्षकों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। स्कूल को चारों ओर से सील कर दिया गया है।

ये भी पढें: चंद्रयान-3 के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ: लाइव गतिविधियां, उतरने का समय