औरंगाबाद का नाम बदलने के विरोध में आज तीसरे दिन भी जारी है भूखहड़ताल

Aurangabad
Aurangabad

Aurangabad, छत्रपति संभाजीनगर, 06 मार्च (वार्ता)  : महाराष्ट्र में औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर करने के बाद कलेक्टर कार्यालय के सामने अनशन जारी है। राज्य सरकार के इस फैसले के खिलाफ भूख हड़ताल का आज तीसरा दिन है। उपवास औरंगाबाद नाम बदलने के विरोध में कृति समिति द्वारा किया जा रहा है। इस अनशन को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के सांसद इम्तियाज जलील ने भी समर्थन दिया है। जलील पिछले तीन दिनों से भूख हड़ताल में शामिल होते नजर आ रहे हैं।

Aurangabad

खास बात यह है कि इस भूख हड़ताल में युवाओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। विभिन्न संगठनों ने समर्थन के साथ इस स्थान पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। एक ओर जहां औरंगाबाद का नाम बदलने के खिलाफ भूख हड़ताल किया जा रहा है। वहीं भूख हड़ताल का विरोध हो रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे), शिवसेना (शिंदे समूह), सकल हिंदू एकत्रिकरण समिति, मराठा क्रांति मोर्चा के समन्वयक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा भूख हड़ताल का विरोध किया गया है। भाजपा ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इसलिए नाम बदलने के मुद्दे को लेकर भविष्य में राजनीतिक माहौल गर्म होने की संभावना है

यह भी पढ़ें : सरकारी बैंकों के पास 100 अरब डालर तक कर्ज देने के लिए पर्याप्त धन : लॉटसड्यू