सीएम योगी ने नोएडा के फ्लाईओवर उद्घाटन के दौरान कांग्रेस पर साधा निशाना

खराब सड़कों के पुनर्निमाण की जिम्मेदारी एजेंसी को
खराब सड़कों के पुनर्निमाण की जिम्मेदारी एजेंसी को

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज नोएडा पार्थला फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही योगी ने रामनाथ गोयनका मार्ग का भी उद्घाटन किया। सीएम योगी ने नोएडा के कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। इसके साथ ही योगी ने जनसभा को भी संबोधित किया। योगी ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 1718 करोड़ रुपए की 124 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसके बाद वे लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

‘कांग्रेस ने 48 साल पहले लोकतंत्र का गला घोटा था’- योगी

जनसभा को संबोधित करने के दौरान योगी ने कांग्रेस पर निशान साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 48 साल पहले लोकतंत्र का गला घोटा था। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। विकाश कार्य तेजी से हो रही है। जनता को पीएम मोदी पर पूरा भरोसा है। नोएडा आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

ये भी पढें: मुंबई में भारी बारिश के कारण एक इमारत का हिस्सा गिरा, लोगों के दबने की खबर