जम्मू कश्मीर में लैंडस्लाइड के कारण बंद हुआ जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग

जम्मू कश्मीर में लैंडस्लाइड के कारण बंद हुआ जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग
जम्मू कश्मीर में लैंडस्लाइड के कारण बंद हुआ जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग

जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। रामबन में कल से भारी बारिश हो रही है। बारिश से यहां भूस्खलन भी हुआ है। भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर के राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। राज्य की सारी नदियां उफान पर है। पुलिस अधीक्षक मोहित शर्मा ने बताया कि बारिश के कारण रामबन में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर लैंडस्लाइड हुआ है। इसके कारण राजमार्ग को बंद किया गया है। फिलहाल मलबा हटाने का काम जारी है। इसके बाद मार्ग को वापस से शुरू कर दिया जाएगा।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश को लेकर आज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कुछ हिस्सों में भारी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड होने की आशंका जताई है। बारिश 24 जुलाई तक जारी रहेगी।

ये भी पढें: पबजी कपल सीमा हैदर की बिगड़ी तबीयत, ATS की पूछताछ