नाइजर में सैनिकों ने किया तख्तापलट, राष्ट्रपति बजौम को किया गिरफ्तार, देश में लगा कर्फ्यू

राष्ट्रपति बजौम गिरफ्तार
राष्ट्रपति बजौम गिरफ्तार

नाइजर में सैनिकों द्वारा तख्तापलट का दावा किया गया है। राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम को सैनिकों द्वारा सत्ता से हटा दिया गया है। सैनिकों का कहना है कि राष्ट्रपति बजौम के शासन में सुरक्षा स्थिति में लगातार गिरावट, खराब सामाजिक और आर्थिक प्रबंधन को देखते हुए तख्तापलट का निर्णय लिया गया है। बजौम को उनके आधिकारिक आवास से हिरासत में लिया गया था। इसके बाद सैनिकों ने नाइजर की सीमाओं को बंद कर दिया है और पूरे देश में कर्फ्यू लगाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने देश के सभी संस्थानों को निलंबित करने की घोषणा भी की है।

अमेरिका ने बजौम का किया समर्थन

अमेरिका ने भी इस तख्तापलट के मुद्दे पर बजौम के समर्थन में दिया है और राष्ट्रपति बजौम को छोड़ने की मांग की है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी इसे समर्थन किया है और तत्काल बजौम को उनके स्वतंत्रता की मांग की है।

नाइजर का पड़ोसी देश नाइजीरिया

नाइजर और नाइजीरिया दोनों एक दूसरे के पड़ोसी देश हैं। इस घटना के चलते अफ्रीकी संघ और पश्चिम अफ्रीकी राज्य के आर्थिक समुदाय के आयोग (ECOWAS) के अध्यक्ष बोला टीनूबू ने भी तख्तापलट के इस प्रयास की निंदा की थी।

ये भी पढें: इरशाद अहमद सीरिया सीरिया में भारत के अगले राजदूत बने