मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष गाड़ी चलेगी

Superfast special train
Superfast special train

Superfast special train, फर्रुखाबाद 07 मार्च (वार्ता) : पूर्वाेत्तर रेल प्रशासन होलिकोत्सव एवं ग्रीष्मकालीन में रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष गाड़ी चलायेगा, जो फर्रूखाबाद जंक्शन से होकर गुजरेगी। यह जानकारी मंगलवार को यहां रेलवे अधिकारियों ने दी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल, कानपुर अनवरगंज साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष गाड़ी का संचालन 11 मार्च से प्रत्येक शनिवार को आगामी 24 जून तक और ट्रेन संख्या 09186 कानपुर अनवरगंज साप्ताहिक सुपर फास्ट विशेष गाड़ी का संचालन 12 मार्च से प्रत्येक रविवार को आगमी 25 जून 2023 तक संचालन किया जाएगा। जो पूर्वोत्तर रेलवे के फर्रुखाबाद जंक्शन स्टेशन से गुजरेगी। उन्होंने बताया कि 09185 साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेषगाड़ी मुंबई सेंट्रल स्टेशन से 11 मार्च को 11:05 बजे कानपुर अनवरगंज के लिए प्रस्थान करेगी।

Superfast special train

यह ट्रेन मथुरा, कासगंज से फर्रुखाबाद जंक्शन स्टेशन पर रुक कर 11:30 बजे कन्नौज, विल्हौर होते हुए कानपुर अनवरगंज 15:35 बजे पहुंचेगी। यह, ट्रेन मुंबई सेंट्रल से 11 मार्च से प्रत्येक शनिवार को आगामी 24 जून 2023 तक चलेगी। रेल सूत्रों ने बताया कि इसी क्रम में 09186 साप्ताहिक सुपर फास्ट विशेष ट्रेन कानपुर अनवरगंज से 12 मार्च रविवार को 18:40 बजे प्रस्थान करके, मुंबई सेंट्रल के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन बिल्हौर, कन्नौज होते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के फर्रुखाबाद जंक्शन स्टेशन पर रुकेगी और 21:10 बजे यहां से कासगंज ,मथुरा होते हुए मुंबई सेंट्रल 22:30 बजे पहुंचेंगी। यहट्रेन 12 मार्च 2023 दिन प्रत्येकरविवार से, आगामी 25 जून माह 2023 तक फर्रुखाबाद जंक्शन स्टेशन पर रुककर गुजरेगी। इससे ट्रेन यात्रियों को आवाजाही में सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें : टर्टल वैक्स का दिल्ली एनसीआर में विस्तार