अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना, उपराज्यपाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया

अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना
अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना

अमरनाथ यात्रा आज से शुरू हो चुकी है। आज अमरनाथ यात्रियों को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिंह ने जम्मू बेस कैंप से पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मनोज सिंह ने बाबा अमरनाथ के सभी यात्रियों के लिए शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि सभी भक्तों को पूर्ण और सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं। आपको बता दें कि 62 दिवसीय तीर्थयात्री 1 जुलाई को दो रास्ते से शुरू होगी। पहला अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किमी लंबा नुनवान पहलवान मार्ग और दूसरा गांदरबल जिले में 14 किमी छोटा बालटाल मार्ग। अमरनाथ यात्रा के लिए 3500 से भी ज्यादा यात्री जम्मू पहुंचे।

ये भी पढें: मणिपुर में ताजा हिंसा, इंफाल में छोड़े गए आंसू गैस के गोले