रूस की राजधानी मॉस्को में एक बार फिर ड्रोन हमला, सभी फ्लाइट्स कैंसिल

रूस
रूस

रूस की राजधानी मॉस्को में एक बार फिर ड्रोन हमला हुआ है. हमले के बारे में मेयर सर्गेई सोबियानिन ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि एक कॉमर्शियल बिल्डिंग पर ड्रोन के जरिए हमला किया गया था और एक ड्रोन को मार गिराया गया था। इससे पहले भी रूस में कई ड्रोनों को निशाना बनाया गया था। यूक्रेन के ड्रोन ने रूस की राजधानी मॉस्को में एक सरकारी बिल्डिंग को निशाना बनाया है जिससे मॉस्को में अफरा तफरी मची हुई है।

फ्लाइट्स कैंसिल कर दिए गए

रूस के वनुकोवो एयरपोर्ट को इस हमले के कारण आवाजाही बंद कर दिया गया है और सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दिए गए हैं। यह दूसरा ड्रोन अटैक है जो मॉस्को में हुआ है। इस हमले के बाद मॉस्को में आपातकालीन सेवाएं लागू कर दी गई हैं। रूस की आर्मी ने दावा किया है कि उन्होंने यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया है। यह हालात न केवल मॉस्को के लोगों के लिए चिंता का विषय है, बल्कि इससे दोनों देशों के बीच तनाव को भी बढ़ता देखा जा रहा है।

इस तरह के घातक घटनाओं से न केवल दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है, बल्कि इससे पूरी दुनिया को भी चिंता हो रही है। इस संकट के समाधान के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय दोनों देशों से वार्ता कर रहा है और शांति स्थापित करने का प्रयास कर रहा है।

ये भी पढें: पीएम मोदी आज होंगे लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित, मुख्य अतिथी NCP नेता शरद पवार